Rajasthan New Municipalities: भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के ढाई साल में स्थानीय निकायों के विस्तार का सबसे बड़ा फैसला लेते हुए गुरुवार को प्रदेश में 76 नई नगर पालिकाओं के गठन को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही राजस्थान में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई है। सरकार ने नई नगर पालिकाओं के संचालन और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए 684 नए पद सृजित करने की भी मंजूरी दी है।

76 नई नगर पालिकाएं गठित

नई पालिकाओं में सबसे अधिक 7-7 निकाय जयपुर और झुंझुनूं जिलों में बनाए गए हैं। जयपुर जिले में वाटिका, जमवारामगढ़, फागी, दूदू, कानोता, खेजरोली और कालाडेरा को नगर पालिका का दर्जा मिला है। इसके अलावा दौसा में 4, अलवर में 4, टोंक में 4, बालोतरा में 3, बाड़मेर में 3, अजमेर में 3 तथा कई नई नगर पालिकाओं के गठन के साथ सरकार ने प्रशासनिक ढांचा मजबूत करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather News: राजस्थान के 33 जिलों में आंधी-बारिश का अर्लट, प्री-मानसून ने मचाई तबाही

स्वायत्त शासन विभाग में गुरुवार को 684 नए पद सृजित करने की मंजूरी दी गई। विभाग में पिछले तीन वर्षों में पहली बार भर्ती को स्वीकृति मिली है, जबकि इतनी बड़ी संख्या में पद 15 साल में पहली बार बनाए गए हैं।