rajasthanone Logo
Power Cut Update: शहर में मेंटेनेंस कार्य के कारण कुछ इलाकों में बिजली बधित रहेगी। जानिए किस समय रहेगी बिजली गुल।

Power Cut Update: उदयपुर शहर में 28 फरवरी शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। जिससे व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में लोग समय के हिसाब से अपने जरूरी काम निपटा लें। साथ ही बिजली उपकरणों का सावधानी से उपयोग करें। कपजिससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बिजली निगम की ओर से बताया गया है कि दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के करीब 20 से अधिक स्थानों पर बिजली बंद रखी जाएगी। आइए जानते हैं किन इलाकों में किस समय बिजली कटौती होगी।

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
संपूर्ण कोर्ट परिसर, हॉस्पिटल जीडीएसएस, हाथीपोल, अजंता होटल की गली, घंटाघर, मालदास स्ट्रीट, अश्विनी बाजार, बड़ा बाजार, धानमंडी, बोहरवाड़ी, हरिजन बस्ती, दिल्ली गेट, धोली बावड़ी, संतोषी माता मंदिर क्षेत्र सहित कई अन्य इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा जडियों की ओल, घंटाघर, महावतवाड़ी, बड़ी होली, मोतीचौक, संपूर्ण हॉस्पिटल, मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और आरएनटी मेडिकल कॉलेज से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

यह भी पढ़ें- Krishi Mandi Update: सरसों की कीमतों में तेजी, गुणवत्ता के अनुसार तय हो रहे रेट

वहीं बिजली निगम का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए निगम ने असुविधा के लिए खेद जताया है।

5379487