Krishi Mandi Update: अलवर कृषि उपज मंडी में इन दिनों सरसों की अच्छी आवक हो रही है और नई सरसों के भाव 6200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। मंडी में रोजाना करीब 10 हजार कट्टे सरसों की आवक दर्ज की जा रही है, जबकि हल्की गुणवत्ता वाली सरसों के दाम लगभग 5500 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास चल रहे हैं। व्यापारी रामावतार गुप्ता ने बताया कि सरसों के भाव 5000 से 6200 प्रति कुंतल के बीच है।
अचानक तेज उछाल की संभावना कम
आने वाले दिनों में इन भावों में उतार-चढ़ाव होने की आशंका है। गुणवत्ता के आधार पर भी कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है, जिसमें सूखी और अच्छी क्वालिटी की सरसों को बेहतर भाव मिल रहे हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि देश भर में मंडियों में हर रोज लगभग 8 लाख कट्टों सरसों की आवक हो रही है। फिलहाल मंडियों में वही आने वाले दिनों में गुणवत्ता के मुताबिक ही भावों में उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही आपको बता दें कि सूखी सरसों के भाव अच्छे हैं कि सरकार के पास इस समय लगभग ढाई लाख टन सरसों का स्टॉक मौजूद है, जिससे बाजार में अचानक तेज उछाल की संभावना कम है।
उपज को अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लाएं
ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि वह अपनी उपज को अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लाएं, जिससे उन्हें अच्छे दाम मिल सकें। इसके साथ ही कहा जा रहा है की मौसम और गुणवत्ता के मुताबिक आने वाले समय में सरसों के भाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं किसानों को उम्मीद है कि यह अगर मौसम अनुकूल रहा और सरसों की गुणवत्ता बेहतर रही तो आने वाले दिनों में उन्हें अच्छे दाम मिल सकते हैं।









