Power Cut Alert: उदयपुर में 21 मई यानि कल शहर के कई इलाकों में बिजली निगम का पावर कट रहेगा। इसमें शहर के कई प्रमुख हिस्से हैं, जहां बैंक, अस्पताल से लेकर बाजार भी है। अजमेर विद्युत वितरण निगम (AVVNL) ने आवश्यक रख-रखाव के कारण मधुन जीएसएस से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 9 से 12 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रखी जाएगी। बिजली निगम के जारी शेड्यूल के तहत मधुवन जीएसएस से जुड़े 30 से ज्यादा इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

इन इलाकों में सुबह 9 से 12 बजे तक बिजली बाधित रहेगी

मधुवन, रिद्धि-सिद्धि कॉम्पलेक्स, आरएसएमएम, एमजी कॉलेज रोड, भुपालपुरा, राहत हॉस्पिटल अस्पताल

भारतीय लोक कला मंडल, पंचवटी, सुखाड़िया सर्कल, रेलवे ट्रेनिंग स्कूल, न्यू फतहपुरा, रिलायंस फ्रेश

पोलो ग्राउंड, सेंट मेरिज स्कूल, सहेली मार्ग, सोनी हॉस्पिटल के सामने, यूडीए ऑफिस, यूडीए सर्कल

मोती मगरी स्कीम, जिंक कॉलोनी, देत्य मगरी, एनसीसी ऑफिस, आकाशवाणी, मोहता पार्क रोड

चेतक मार्ग, हाथीपोल, एमबी अस्पताल के सामने, हजारेश्वर कॉलोनी, रेजीडेंसी स्कूल एवं आसपास का एरिया

यह भी पढ़ें- Rajasthan Railway News: जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत में बढ़ेंगे 20 कोच, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

ऐसे में लोगों को सलाह है कि वे अपने जरूरी काम निपटा लें, ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।