rajasthanone Logo
Rajasthan Railway News: जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत में 20 कोच बढ़ेंगे। ऐसे में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Rajasthan Railway News: प्रदेश को 22 मई को रेलवे की तीन ट्रेनों की सौगात मिलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच की संख्या 8 से बढ़ाकर 20 करने तथा साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस का विस्तार जैसलमेर तक करने का शुभारंभ करेंगे।

वंदे भारत एक्सप्रेस में 12 कोच बढ़ने से 936 सीटों का इजाफा होगा

रेलवे के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस में 12 कोच बढ़ने से 936 सीटों का इजाफा होगा। अभी एक कोच में 78 सीटें हैं, इस हिसाब से कुल सीट संख्या बढ़कर 1512 हो जाएगी। जोधपुर-दिल्ली और जयपुर-दिल्ली रूट पर वीकेंड के दौरान ऑक्यूपेंसी 102 से 118 प्रतिशत तक पहुंचने के कारण कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कॉमर्शियल और ऑपरेटिंग विंग को इसके निर्देश दिए थे। यह ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम स्टेशन पर रुकेगी। कोच बढ़ने से जयपुर और जोधपुर के यात्रियों को राहत मिलेगी, साथ ही डबल डेकर के यात्रियों को भी विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, जालोर से पहली बार वाया जयपुर भुज-दिल्ली एक्सप्रेस शुरू की जाएगी। यह ट्रेन भीलड़ी, जालोर, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, अलवर और रेवाड़ी होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।

वंदे भारत में सीटें बढ़ीं

जालोर पहली बार दिल्ली-जयपुर से सीधे जुड़ा; साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस के जैसलमेर तक विस्तार से पर्यटन और स्थानीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। वहीं जोधपुर से स्वर्ण नगरी जाने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को सीधा फायदा होगा। उधर, भुज-दिल्ली-भुज वाया जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन पश्चिमी राजस्थान के जालोर, भीनमाल, पाली और अजमेर होकर चलेगी। वहीं इससे जालोर की पहली बार प्रदेश की राजधानी जयपुर से होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से डायरेक्ट ट्रेन कनेक्टिविटी हो जाएगी।

5379487