Power Cut: जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते कल कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के लिए शटडाउन लेने की जानकारी दी है, जिसके कारण कुछ इलाकों में बिजली बंद रहेगी। आइए जानते हैं किन इलाकों में किस समय बिजली नहीं आएगी।
6:30 बजे से 10:30 बजे तक
बिजली विभाग के अनुसार 11 केवी रामसागर फीडर (33/11 केवी मगरा जीएसएस) पर रखरखाव कार्य के कारण सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान परिहारों का बास, सुथारों का बास, अन्ना सागर, बावड़ी चौराहा, हिराला बेरा, नरसिंह जी की प्याऊ, सांखलो का बास, चार थम्बा, चुतरावता बेरा, अक्षयनगर, बालाजी नगर, गर्ल्स स्कूल, टांको का बास सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
इसके अलावा सुबह 7 बजे से 11 बजे तक दरगाह चौक, तेलियों का बास, कादरी चौक, कृष्णा रोड, लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास, कलाकारों का मोहल्ला, मदेरणा कॉलोनी और कुमार का बास क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह भी पढ़ें- Bhilwara School Timing: गर्मी के चलते 1 से 8वीं तक स्कूल का टाइम बदला, सिर्फ 4 घंटे की होगी पढ़ाई
बिजली विभाग ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। ताकि बाद में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।









