rajasthanone Logo
Bhilwara School Timing: गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बर्ती है। वहीं छोटे बच्चों के स्कूल समय में कटौती की गई है, जो 27 अप्रैल से लागू होगी।

Bhilwara School Timing: भीलवाड़ा में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

चार घंटे ही होगी पढ़ाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से मिले प्रस्ताव के बाद भीलवाड़ा कलेक्टर ने स्कूल का समय बदलने का आदेश जारी किया। वहीं अब 1 से 8वीं कक्षा के छात्रों के  स्कूल अवधि चार घंटे कर दी गई है। ऐसे में  8वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक ही स्कूल में रहेंगे। यह आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 27 अप्रैल सोमवार से लागू होंगे।

आदेश नहीं माना तो होगी सख्त कार्यवाही

वहीं सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की कक्षा 9 से 12वीं तक के स्टूडेंट और स्टाफ के साथ ही अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। कलेक्टर के निर्देशों की पालना नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है, ताकि भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

5379487