rajasthanone Logo
PM Modi Rajasthan : प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान का विकास कागजों में नहीं जमीनी स्तर पर भी है। बिजली, पानी, स्सड़क, वास्थ्य और शिक्षा सहित हर क्षेत्र में परियोजना लोगों की सुविधा और रोजगार को बढ़ाएगी।

PM Modi Rajasthan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के विकास के लिए बड़े निवेशों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 16,686 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं से प्रदेश की प्रगति को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में युवाओं को नियुक्ति पत्र और बेटियों को एचपीवी वैक्सीन प्रदान करके प्रधानमंत्री ने ‘डबल इंजन’ सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

राजस्थान का विकास केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान का विकास कागजों में नहीं जमीनी स्तर पर भी है। बिजली, पानी, स्सड़क, वास्थ्य और शिक्षा सहित हर क्षेत्र में परियोजना लोगों की सुविधा और रोजगार को बढ़ाएगी।

कांग्रेस पर कसा तंज

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर तंज कसा कहा कि पार्टी लगातार हारती जा रही है और गुस्से में देश को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस अब केवल INC नहीं रही, बल्कि ‘MMC’ यानी मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस में बदल चुकी है। प्रधानमंत्री ने अजमेर को आस्था और शौर्य का भूमि बताया। राजस्थान के वीर मेजर दलपत सिंह के शौर्य को याद किया। इजराइल की संसद में उन्हें मेजर दलपत सिंह की बहादुरी का सम्मान करने का अवसर मिला।

युवाओं और बेटियों के लिए विकास के अवसर

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं और नियुक्ति में सुधार हुई है। आज 21,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और अजमेर से HPV वैक्सीन अभियान शुरू हुआ। 

यह भी पढ़ें...Kota Dausa Expressway : कोटा- दौसा एक्सप्रेसवे शुरू, 240 किलोमीटर का सफर अब दो घंटे में पूरा

5379487