NEET Exam 2026: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर भरतपुर जिले में रविवार को व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिले में परीक्षा के लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4076 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों पर एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू हो गई, जो दोपहर 1:30 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
परीक्षा के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए
भरतपुर में रविवार को नीट परीक्षा के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4076 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुबह 11 बजे से अभ्यर्थियों की सेंटर में एंट्री शुरू हो गई है, जो दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक जारी रहेगी। इसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Government School: सरकारी स्कूल में पानी पीने के बाद 16 बच्चे बीमार, सभी छात्र छात्र अस्पताल पहुंचाए गए
परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी ADM सिटी घनश्याम शर्मा को बनाया गया है, जबकि पुलिस नोडल अधिकारी एडिशनल एसपी धर्मेंद्र कुमार यादव हैं। सेंटर में एंट्री से पहले पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग और HHMD के जरिए जांच की जा रही है। इसके बाद NTA द्वारा नियुक्त एजेंसी दूसरी बार जांच कर रही है, ताकि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का पता लगाया जा सके। सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए
एंट्री से पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्रों की गहन जांच की जा रही है। जो अभ्यर्थी मेटल की वस्तुएं पहनकर आए हैं, उन्हें उतरवाया जा रहा है।तेज गर्मी और धूप को देखते हुए प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मास्टर अदितेन्द्र स्कूल सहित कई केंद्रों के बाहर टेंट लगाए गए हैं, ताकि परीक्षा देने पहुंचे छात्रों और अभिभावकों को गर्मी से राहत मिल सके।








