Rajasthan Weather Updates: राजस्थान में साल के सबसे गर्म 9 दिन, यानी कि नौतपा शुरू हो चुके हैं। इस दौरान राज्य में मौसम को लेकर कई बदलाव देखने को मिले। राज्य के कई जिलों में चिलचिलाती गर्मी रही तो कई जगह आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम के इस बदलाव से राज्य को कुछ समय के लिए ही सही लेकिन राहत मिली। हालांकि अचानक से बदले इस मौसम की वजह से अच्छा खासा नुकसान भी हुआ खासकर कृषि मंडियों को।
नौतपा शुरू होते ही मौसम में आया बड़ा बदलाव
रविवार यानी 25 मई को जयपुर और धौलपुर के साथ-साथ कई शहरों में काले बादल छाए रहे। इसी के साथ-साथ हल्की बारिश भी हुई। हालांकि नौतपा के दौरान यह एक दुर्लभ नजारा था। इसके ठीक विपरीत जैसलमेर और बाड़मेर के रेगिस्तानी इलाकों में धूल भरी आंधी देखने को मिली।
दोपहर के वक्त उदयपुर, राजसमंद और बाड़मेर में मौसम में बदलाव देखने को मिला। यहां हल्की गरज के साथ मध्यम बारिश हुई।
तूफानों की वजह से तापमान में आई गिरावट
मौसम में बदलाव 24 मई की देर रात को आना शुरू हुआ। अचानक रात में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने लगा और कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। अचानक हुए इस बदलाव की वजह से रविवार को दिन का तापमान 1 से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।
हनुमानगढ़ में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
पूरे राज्य में सबसे कम तापमान हनुमानगढ़ में रहा। यह दिन का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसका कारण क्षेत्र में 24 मई की रात को और 25 मई की सुबह को हुई भारी बारिश रही। हालांकि इससे गर्मी पर तो फर्क पड़ा लेकिन स्थानीय मंडियों में संग्रहित गेहूं, सरसों और अन्य अनाज भीग गए।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
26 मई को जयपुर मौसम केंद्र ने 110 के लिए रेड लाइट जारी कर दिया है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक इन 11 जिलों में उच्च तापमान देखने को मिलेगा।










