rajasthanone Logo
LPG Shortage: राजस्थान में रसोई गैस की किल्लत से हाहाकार मच गया है। वहीं होटल-ढाबों पर ज्यादा असर पड़ रहा है। ऐसे में केंद्र ने केरोसिन आवंटन बढ़ाया है।

LPG Shortage: राजस्थान में इन दिनों रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई शहरों में गैस सिलेंडर की कमी के कारण होटल और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जबकि कई जगहों पर मेन्यू में कटौती कर दी गई है। वहीं जयपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर शहरी और ग्रामीण इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। वहीं अलवर में सुबह 5:00 बजे से ही लोग गैस एजेंसी पर पहुंच गए। ऐसे में सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से लोगों ने नाराजगी जाहिर की और ऐसे में कुछ लोगों की पुलिस से भी कहासुनी हो गई। गैस की किल्लत की वजह से घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी भी हो रही है।

केरोसिन का वितरण बढ़ाने की योजना बनाई गई

ऐसे में लोग होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा में इलेक्ट्रिक चूल्हे का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं कोटा में हॉस्टल के मैस में लकड़ी और कोयले की भट्टियों पर खाना बनाया जा रहा है। गैस की किल्लत का ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों पर काफी ज्यादा हो रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने रसोई गैस की कमी को देखते हुए केरोसिन का वितरण बढ़ाने की योजना बनाई है। सभी राज्यों को केरोसिन का आवंटन किया गया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Tourism Update: अब दिन-रात घूम सकेंगे पर्यटक,दिया कुमारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

राजस्थान को 32 लाख 28000 लीटर केरोसिन आवंटित

वहीं आपको बता दें कि राजस्थान को 32 लाख 28000 लीटर केरोसिन आवंटित किया गया है। वहीं तेल कंपनी द्वारा ग्रामीण इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडर 45 दिन की बुकिंग सिस्टम शुरू कर दिया है। वही शहरों में बुकिंग करने का समय 25 दिन का हो गया है। ऐसे में लोगों को अब रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने में काफी ज्यादा परेशानी हो रही है।

5379487