rajasthanone Logo
LPG e-KYC: 16 अगस्त की डेडलाइन अब खत्म हो गई है। ऐसे में अब 23 अगस्त तक LPG e-KYC का मौक है। जानें कैसे घर बैठे सत्यापन कर सकते हैं।

1: घरेलू LPG कनेक्शन की e-KYC कराने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। 16 अगस्त की तय अंतिम तारीख निकलने के बाद अब e-KYC कराने की समय सीमा बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई है। यानी जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने LPG कनेक्शन की e-KYC नहीं कराई है, वे अब 23 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ई-केवाईसी के लिए गैस एजेंसी जाना जरूरी नहीं है। तीनों कंपनियों ने मोबाइल ऐप और फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा दी है। इसके लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और स्मार्टफोन की जरूरत पड़ सकती है। प्रक्रिया में आधार के जरिए उपभोक्ता की पहचान का सत्यापन किया जाता है।

ऐसे करा सकते हैं ई-केवाईसी इंडेन में इंडियन ऑयल वन ऐप, एचपी गैस में एचपी पे/पोर्टल और भारत गैस में हेलो बीपीसीएल ऐप/पोर्टल से आधार ऑथेंटिकेशन किया जा सकता है। इंडेन-भारत गैस में फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी और वे अपने मोबाइल से ही निर्धारित समय सीमा के भीतर e-KYC पूरी कर सकते हैं।

5379487