rajasthanone Logo
Business Idea: भरतपुर के एक किसान ने तालाब में कमल की खेती कर नवाचार की मिसाल पेश की है। कम लागत में शुरू हुई यह खेती आज लाखों की कमाई का जरिया बन चुकी है। जानिए इस सफल बिजनेस आइडिया की पूरी कहानी।

Business Idea: राजस्थान के किसान अब परंपरागत खेती के साथ नवाचार की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं। किसी ने सही कहा है कि अगर सोच अलग हो और मेहनत सच्ची हो, तो किस्मत भी साथ देती है। राजस्थान के भरतपुर जिले के एक किसान ने यह साबित कर दिया है। जहां अधिकतर किसान पारंपरिक फसलों जैसे गेहूं, बाजरा या सरसों की खेती करते हैं, वहीं इस किसान ने तालाब में कमल की खेती शुरू करके सबको चौंका दिया है। यह खेती केवल देखने में सुंदर ही नहीं, बल्कि लाभदायक भी है। आज उसी अनोखे बिजनेस आइडिया की बात करते हैं, जिससे यह किसान हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर रहा है।

कैसे आया कमल की खेती का आइडिया?

भरतपुर के इस किसान का नाम राजेन्द्र है। कुछ साल पहले इन्होंने सोचा कि लगातार बारिश न होने के कारण पारंपरिक खेती में मुनाफा नहीं हो रहा था। उसी समय उन्हें गांव में मौजूद एक पुराने तालाब का ध्यान आया। उन्होंने जानकारी जुटाई और जाना कि कमल की खेती तालाबों में की जा सकती है, और इसकी बाजार में काफी मांग है। पूजा पाठ, सजावट और दवाइयों में इसका उपयोग होता है।

बस फिर क्या था, राजेन्द्र ने खाली पड़े तालाब में कमल के बीज डालने शुरू कर दिए। कुछ ही महीनों में पानी की सतह पर सुंदर कमल के फूल खिलने लगे।

कम लागत, ज्यादा मुनाफा

कमल की खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें लागत कम आती है और मुनाफा बहुत ज्यादा होता है। राजेन्द्र के अनुसार, एक छोटे तालाब में कमल की खेती शुरू करने में सिर्फ ₹10,000–₹15,000 का खर्च आता है। हर दिन तालाब से सैकड़ों फूल निकलते हैं, जिससे महीने का मुनाफा लाख तक पहुंच जाता है।

कहां बिकता है कमल?

कमल के फूल की मांग पूजापाठ, मंदिरों, शादी समारोहों और सजावट के लिए रहती है। इसके अलावा, आयुर्वेदिक दवाइयों और सौंदर्य उत्पादों में भी इसका इस्तेमाल होता है। राजेन्द्र अब पास के शहरों जैसे भरतपुर, आगरा और जयपुर तक फूल सप्लाई करते हैं। साथ ही ऑनलाइन बुकिंग भी लेने लगे हैं, जिससे इनकी कमाई और बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें...Nematode Treatment : खीरे और अमरूद में फैला रोग, किसानों ने हींग से पाई जीत... कृषि में अनोखा प्रयोग जानिए कैसे

 

5379487