rajasthanone Logo
Longest Moustache of World: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान के एक ऐसे शख्स के बारे में जिनके नाम दुनिया की सबसे लंबी मूंछें रखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। तो आईए जानते हैं।

Longest Moustache of World:  राजस्थान जिसे संस्कृति और विरासत की भूमि कहा जाता है दुनिया को अपने अनोखे रंग से हमेशा चौंकाता रहा है। लोग यहां पर रेगिस्तान की सुंदरता, भव्य किलें और यहां की ऐतिहासिकता को देखने आते हैं। लेकिन इन सब से परे आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जो राजस्थान की विरासत को एक अलग तरीके से आगे बढ़ता है। हम बात कर रहे हैं जयपुर के निवासी राम सिंह चौहान। आईए जानते हैं क्या है इनकी खास बात। 

राजसी मूंछों के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड 

जयपुर के निवासी राम सिंह चौहान दुनिया की सबसे लंबी मूंछों का रिकॉर्ड धारण करते हैं। इनकी मूंछों की लंबाई 14 फीट है। चौहान अब सिर्फ एक चेहरा ही नहीं रहे बल्कि राजस्थान की परंपरा के चलते फिरते प्रतीक है। राम सिंह चौहान की उम्र 58 वर्ष है । चौहान 1970 से अपनी मूंछे बढ़ा रहे हैं। वह कहते हैं कि उन्होंने आज तक कभी भी शेव या ट्रिम नहीं किया। 32 साल की उनकी यह मेहनत और मूंछों के प्रति उनका समर्पण उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह दिलवा गया। 
आपको शायद लग रहा होगा की मूंछों को बढ़ाना काफी आसान है लेकिन ऐसा नहीं है। चौहान बताते हैं कि उन्हें इन मूंछों को संवारने में हर दिन 2 घंटे लगते हैं। चौहान अपनी मूंछों को मर्दानगी और राजस्थानी गौरव का प्रतीक मानते हैं। 

मूंछों का सांस्कृतिक महत्व 

आपको बता दें की प्राचीन भारत में और खास तौर पर राजस्थान में मूंछों को मर्दानगी, सम्मान और सामाजिक कद का प्रतीक माना गया है। राजा महाराजा बहादुरी और अधिकार के प्रतीक के रूप में लंबी-लंबी मूंछें रखा करते थे। चौहान इस विरासत को आज तक चलाए आ रहे हैं। पर्यटक उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए लंबी-लंबी कतार लगाए रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि जब ऑक्टोपसी को फिल्माया गया था तो उनकी प्रसिद्धि को देखकर उन्हें कैमियो रोल भी मिला था। 
हम बस इतना कह सकते हैं कि महान स्मारक ताजमहल को बनने में लगभग 22 साल लगे थे, लेकिन राम सिंह चौहान को अपनी मूछों को संवारने में काम से कम 32 साल लगे हैं। यह मूंछ उनकी विरासत का प्रतीक है।

इसे भी पढे़:- सीकर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चलाई जाएंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, देखें डिटेल्स

5379487