Krishi Mandi Update: कृषि उपज मंडी में इन दिनों अनाज के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं गेहूं, जौ और चने की कीमतों में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में बताया जा रहा है कि बाजार में मांग बढ़ने और आपूर्ति में कमी की वजह से कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।
सरसों के भावों में कमी आने की आशंका नहीं
मार्च के बाद अप्रैल में बारिश होने की आशंका का असर फसलों पर पड़ा है, जिससे उत्पादन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसी वजह से गेहूं, चना और जौ के भावों में तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरसों के भावों में कमी आने की आशंका नहीं है। इसके साथ ही ग्वार की मांग बढ़ने की संभावना है। इसके भाव में तेजी आएगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather News: राजस्थान में 2 अप्रैल से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम, बारिश के साथ पड़ सकते हैं ओलावृष्टि
बाजरा के दामों में स्थिरता रहेगी
बाजरा के दामों में स्थिरता रहेगी, क्योंकि इसकी ज्यादा डिमांड नहीं है। वहीं अगर बीते दिन यानी मंगलवार की बात करें तो मंडी में गेंहू, चना और ग्वार के दामों में तेजी देखने को मिली। वहीं बाकी जिंसों के दाम स्थिर रहे। मंडी में भाव प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे गेहूं 2300 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल, जौ 2050 से 2150 रुपये, बाजरा 1875 से 2025 रुपये, चना 5250 से 5550 रुपये, सरसों 6500 से 7150 रुपये और ग्वार 4200 से 5000 रुपये।









