Kota News: कोटा के सीएडी सर्किल स्थित बग्गी खाने में रह रहे परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पुनर्वास कुंद-कुंद आवासीय योजना के तहत 53 परिवारों को मकान आवंटित किए जा चुके हैं। आपको बता दें कि इन परिवारों को केवल 15 दिन के अंदर बग्गीखाना खाली करके आवंटित मकानों में शिफ्ट होना होगा। इसी के साथ बिजली-पानी की व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है। 

शिफ्टिंग से क्यों बच रहे लोग
वहीं, नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि बग्गी खाने के करीब 53 परिवारों को कुंद- कुंद योजना के तहत ये मकान दिए गए हैं लेकिन इन परिवारों की शिफ्टिंग अभी तक नहीं हुई है। इस मामले में परिवारों से बात के बाद सामने आया कि आवंटित मकानों में बिजली पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस कारण किसी भी परिवार ने अभी तक  शिफ्टिंग नहीं की है। 

मकानों की मरम्मत करेगा केडीए 

आपको बता दें कि परिवारों से बात करने के बाद बिजली पानी की समस्या की जिम्मेदारी केडीए को दी गई है। 
. अभी तक 22 आवासों की मरम्मत करवाई जा चुकी है। 
.बचे हुए मकानों की मरम्मत लोगों के शिफ्टिंग के साथ करवाई जाएगी।
. इन मकानों में बिजली पानी की मदद कनेक्शन जारी करने के लिए विशेष शिविर लगाएंगे।

परिवारों की  शिफ्टिंग के लिए केईडीएल और जलदाय विभाग की तरफ से सोमवार से बग्गी खाने में ही विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही इस व्यवस्था के बाद आवंटियों को 15 दिन के अंदर बग्गी खाना खाली कर नए आवासों में शिफ्ट होना होगा।