rajasthanone Logo
Gold And Silver Latest Rate: अगर प्योर गोल्ड की बात करें तो यह ₹800 बढ़ गए हैं। जिसके बाद सोने के भाव 1,17,300 प्रति तोला हो गया है। अगर बीते 9 महीने की बात करें तो 65.72 चांदी और सोना 50 फीसदी महंगा हो गया है।

Gold And Silver Latest Rate:  बीते दिन यानी शनिवार को चांदी में 4700 प्रति किलो की छलांग देखने को मिली है। जिसके बाद चांदी की कीमत 1,46,000 रुपए प्रति किलो हो गई है। आपको बता दें कि दो दिन में चांदी के भाव 8,100 रुपए महंगे हुए हैं। वहीं अगर प्योर गोल्ड की बात करें तो यह ₹800 बढ़ गए हैं। जिसके बाद सोने के भाव 1,17,300 प्रति तोला हो गया है।जेवराती सोना 1,09,400 रुपए में बिका। वहीं अगर बीते 9 महीने की बात करें तो 65.72 चांदी और सोना 50 फीसदी महंगा हो गया है। सर्राफा ट्रेडर्स समिति के उपाध्यक्ष मनीष खूंटेटा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चिता महंगाई और भू राजनीतिक तनाव के कारण सोने चांदी में महंगाई आई है।

जानें सोने के भाव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर 2025 के तीसरे और चौथे हफ्ते में सोने के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली। 26 सितंबर को 22K सोना ₹10,374 प्रति ग्राम और 24K सोना ₹11,326 प्रति ग्राम था। वहीं, 25 सितंबर को यह भाव थोड़ा ज्यादा था। 22K सोना ₹10,382 और 24K सोना ₹11,334 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। 23 सितंबर को सोने के भाव में बढ़त देखने को मिली।

यह भी पढ़ें- Electricity Power Cut: कोटा इन इलाकों में आज रहेगी बिजली गुल, जानें शेड्यूल

जहां 22K सोना ₹10,471 और 24K सोना ₹11,431 तक पहुंच गया था। इससे पहले 19 और 17 सितंबर को सोना थोड़ा सस्ता था और 22K का भाव ₹10,055 से ₹10,051 और  24K का भाव ₹10,977 से ₹10,973 प्रति ग्राम तक देखा गया। 

5379487