rajasthanone Logo
Rajasthan Unique Village: आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान के कैसे गांव के बारे में जो काफी शांत और ग्रामीण परिवेश को दर्शाता है। यहां आप झोंपड़ियों में रहने का आनंद भी ले सकते हैं।

Rajasthan Unique Village:  राजस्थान हमेशा अपने पर्यटकों का गर्मजोशी से और शाही अंदाज में स्वागत करता है। यहां की शाही रियासतों की खूबसूरत जगहों में एक ऐसी जगह है जो काफी शांत और ग्रामीण परिवेश को दर्शाती है। हम बात कर रहे हैं खिमसर गांव की, जिसे सैंड ड्यून्स विलेज के नाम से भी जाना जाता है।

थार रेगिस्तान के बीच एक शांत जगह 

खिमसर गांव थार रेगिस्तान के किनारे पर स्थित है। यह गांव रेत के टीलों, झिलमिलती झील, बिखरे हुए पेड़ों और पारंपरिक झोपड़ियां से घिरा हुआ है। यहां काफी शांति है और शहरी जीवन की भीड़भाड़ से दूर यहां आपको काफी सुकून मिलेगा। खासकर सर्दियों की छुट्टियों में यह जगह घूमने के लिए सबसे शानदार है। 
यहां की खास बात यह है कि यहां आप ग्रामीण अनुभव करने के लिए पारंपरिक झोपड़िया में रह सकते हैं। इसी के साथ अगर आप शाही विलासिता को महसूस करना चाहते हैं तो खिमसर किले में ठहर सकते हैं। जैसे ही शाम होने लगती है यहां पर लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन और सांस्कृतिक संध्याओं का प्रोग्राम किया जाता है। 

ऊंट की सवारी 

सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि यहां पर कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी की जाती है। यहां पर आप ऊंट सफारी और वन्य जीव सफारी का आनंद ले सकते हैं। वन्य जीव प्रेमी पास के पंचला ब्लैक बक रिजर्व में जा सकते हैं। यहां आपको ब्लैक बक मृग के साथ-साथ अन्य दुर्लभ पक्षी और औषधीय पौधे देखने को मिलेंगे। 

ओसियां जाना ना भूले 

यह जगह अपने आश्चर्यजनक हिंदू और जैन मंदिरों के लिए जानी जाती है। यहां के प्राचीन मंदिर ऐतिहासिक नक्काशी के कारण मशहूर है। आप यहां पर ऊंट सफारी का मजा भी ले सकते हैं। जनवरी और फरवरी के दौरान यहां से थोड़ी ही दूरी पर नागौर महोत्सव मनाया जाता है। जिसमें दुनिया भर से भी उमड़ती है।

इसे भी पढ़े:- Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने सुनीं जनता की समस्याएं, चावल के दाने पर उकेरी रामलला मंदिर की प्रतिकृति कलाकार ने भेंट की

5379487