Indian Railways: चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में हजरत दीवाना शाह उर्स मेले में जाने वाले जायरीनों और यात्रियों के लिए रेलवे ने नई व्यवस्था की गई है। उर्स के मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए कपासन स्टेशन पर 7 प्रमुख ट्रेनों को 2-2 मिनट का अस्थाई स्टॉपेज दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह व्यवस्था 21 जुलाई से 23 जुलाई तक रहेगी, जिससे यात्रियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।
कपासन स्टेशन पर रुकेंगी 7 प्रमुख ट्रेनें
वहीं, उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि खजुराहो-उदयपुर सिटी (गाड़ी संख्या 19665) 20 जुलाई से 22 जुलाई तक खजुराहो से रवाना होगी। यह ट्रेन अलसुबह 04:50 बजे कपासन स्टेशन पहुंचेगी और 04:52 बजे आगे रवाना हो जाएगी।वापसी में गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस 21 जुलाई से 23 जुलाई तक उदयपुर से चलकर रात 23:00 बजे कपासन आएगी और 23:02 बजे आगे बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें- Jodhpur Transport Strike: जोधपुर में ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल,ट्रकों की लोडिंग और पार्सल बुकिंग बंद
जयपुर और गुजरात रूट के यात्रियों के लिए भी ट्रेनें कपासन स्टेशन पर रुकेंगी। गाड़ी संख्या 12981 जयपुर-असारवा एक्सप्रेस 20 जुलाई से 22 जुलाई तक रात 01:48 बजे कपासन पहुंचेगी और 01:50 बजे छूटेगी। ऐसे ही गाड़ी संख्या 12982 असारवा-जयपुर एक्सप्रेस भी 20 जुलाई से 22 जुलाई तक रात को 01:31 बजे कपासन स्टेशन आएगी और 01:33 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। रेलवे के इस फैसले से उर्स मेले में आने-जाने वाले जायरिनों का सफर आसान हो जाएगा।







