rajasthanone Logo
Kachiara Ghat Rajasthan: कछियारा घाट और मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह जिले के बीच चंबल नदी पड़ती है। इसी नदी को नाव से पार करके रोज हजारों लोग सफर करते हैं।

Kachiara Ghat Rajasthan: किसी एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए जान जोखिम में डालना पड़े तो आज के वैज्ञानिक युग में बेहद आश्चर्यजनक बात होगी। लेकिन राजस्थान से मध्य प्रदेश तक का सफर हजारों लोग ऐसे ही अपनी जान जोखिम में डालकर तय करते हैं। हम बात कर रहे हैं धौलपुर के दिहोली थाना स्थित कछियारा घाट से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह जिले के रास्ते की। जिसके बारे में जानकर आपको सरकार के विकास की कहानियां झूठी प्रतीत होने लगेंगी।
जान जोखिम में डालकर लोग करते हैं सफर
दरअसल, कछियारा घाट और मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह जिले के बीच चंबल नदी पड़ती है। इसी नदी को नाव से पार करके रोज हजारों लोग सफर करते हैं। यही नहीं कई लोग तो अपनी बाइक, साइकिल को भी नाव में रखकर नदी पार करते हैं। जो कि बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इससे नाव पलटने का भी डर बना रहता है।
20 रुपए तय हो जाता है सफर
यहां लोग सड़क मार्ग से ज्यादा जल मार्ग यानी नाव से यात्रा करना पसंद करते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि सड़क मार्ग से लोगों को 80 किलोमीटर का सफर तय करना होता है। जिसके लिए एक व्यक्ति को करीब 125 रुपए किराया के रूप में देना होता है। जबकि नाव से जाने पर महज 20 रुपए में ही लोग नदी पार कर लेते हैं। 

और पढ़ें...Best Time To Visit Rajasthan: कब है राजस्थान जाने का सबसे अच्छा समय, यात्रा को सफल बनाने के लिए इस तरह करें ट्रिप प्लान
वर्षों से की जा रही पुल बनाने की मांग
लकड़ी से बनी कमजोर नाव से यहां हजारों लोग रोज आवागमन करते हैं, जिसमें उनके जान का जोखिम बना रहता है। यहां के लोग वर्षों से इस मार्ग पर पुल बनाने का मांग कर रहे। लेकिन इस पर दोनों राज्य की सरकार ध्यान नहीं दे रहीं। अब देखना ये होगा कि कब इस नदी मार्ग पर पुल का निर्माण होगा।

5379487