rajasthanone Logo
Alwar Judge Suicide News: 30 वर्षीय जज अमन कुमार ने फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। वहीं परिवार ने पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Alwar Judge Suicide News: दिल्ली में तैनात 30 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा ने कथित रूप से पारिवारिक तनाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि  सुसाइड से एक दिन पहले उन्होंने अलवर में रह रहे अपने पिता को फोन कर दिल्ली बुलाया था और कहा था कि वह जिंदगी से परेशान हो चुके हैं।

बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या की

जब जज अमन कुमार के पिता घर पहुंचे तो जज की पत्नी ने उनका अपमान किया और पुलिस बुलाने की धमकी दी। वहीं आरोप है कि पिता का अपमान अमन कुमार बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने 2 मई की सुबह बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अलवर शहर के हसन खां मेवात नगर निवासी जज अमन कुमार दिल्ली के कोर्ट में तैनात थे। उनकी पत्नी भी जज हैं। जज अमन कुमार दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में पत्नी के साथ रहते थे। उनके दो बच्चे हैं। परिवार ने अमन कुमार की साली पर भी गृह क्लेश बढ़ाने के आरोप लगाए हैं। बताया गया है कि उनकी साली जम्मू-कश्मीर कैडर की आईएएस अधिकारी हैं।

खुद के सामने पिता का अपमान अमन को बर्दाश्त नहीं हुआ

अलवर में रविवार सुबह 11 बजे जज अमन कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। दिल्ली से 15 से 20 जज भी उनके अंतिम संस्कार में अलवर आए। चचेरे भाई ने बताया- अमन शर्मा ने 1 मई की रात 10 बजे पिता एडवोकेट प्रेम कुमार शर्मा को फोन कर कहा था कि जिंदगी से परेशान हो चुका हूं। आप एक बार दिल्ली आ जाओ। बेटे के फोन करते ही पिता रात 1 बजे दिल्ली पहुंच गए थे। अगले दिन 2 मई को सुबह बेटे से बातचीत की। तब अमन की पत्नी ने बात-बात में ससुर प्रेम कुमार से कहा कि आप यहां से चले जाओ, वरना पुलिस बुला लूंगी। खुद के सामने पिता का अपमान अमन को बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने बाथरूम में जाकर सुसाइड कर लिया।

यह भी पढ़ें- NEET Exam 2026: भरतपुर में NEET परीक्षा आज, 16 केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर नजर

वहीं जज अमन कुमार की बहन के ससुर राजेश कुमार ने बताया कि अमन ने पिता को फोन कर कहा था कि मुझे माफ कर दो। मेरा यह आखिरी कॉल है। पिता प्रेम कुमार शर्मा ने दिल्ली पुलिस में बेटे की पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

5379487