rajasthanone Logo
Rajasthan Water Supply News: जोधपुर में रखरखान के कार्य चलते पानी की स्पलाई प्रभावित होगी। कुछ इलाकों में होने वाली पानी स्पलाई को एक दिन आगे बढ़ा दिया है।

Rajasthan Water Supply News: जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइपलाइनों में रखरखाव और सफाई के चलते कई इलाकों में पानी नहीं आएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहर के फिल्टर हाउस से पानी की सप्लाई पाने वाले सभी इलाकों में 18 मई को पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

18 मई को होने वाली पानी की सप्लाई 19 मई को दी जाएगी

मिली जानकारी के मुताबिक जोधपुर में कायलाना, चोपसनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से पानी की सप्लाई पाने वाले सभी इलाकों में 18 मई को होने वाली पानी की सप्लाई 19 मई को दी जाएगी। ऐसे ही 19 मई को होने वाली जलापूर्ति 20 मई को दी जाएगी।

19 मई को होने वाली पानी की सप्लाई 20 मई को होगी

वहीं बताया जा रहा है कि जलदाय विभाग जोधपुर सिटी सर्कल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े इलाकों में 18 मई 10:00 बजे तक होने वाली पानी की सप्लाई सामान्य रूप से जारी रहेगी। इसके साथ ही सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, और पाल बाइपास व शिल्पग्राम के आसपास के इलाके भी प्रभावित होंगे। हालांकि, इन इलाकों में 19 मई को होने वाली पानी की सप्लाई 20 मई को होगी और 20 मई को होने वाली सप्लाई 21 मई को की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Water Supply: जोधपुर में जल संकट की चेतावनी, फिल्टर प्लांट में मेंटेनेंस के चलते कई इलाकों में पानी सप्लाई बंद

ऐसे में लोगों को सलाह है कि वे पानी स्टोर कर लें, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

5379487