rajasthanone Logo
Rajasthan Water Supply Update: मेंटेनेस कार्य के चलते आज कई इलाकों में पानी नहीं आएगा। वहीं कुछ इलाकों में पानी सप्लाई का शेड्यूल भी बदल गया है।

Rajasthan Water Supply Update: जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइपलाइनों में रखरखाव और सफाई का काम के चलते, शहर के फिल्टर हाउस से पानी की सप्लाई पाने वाले सभी इलाकों में आज पानी नहीं आएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जोधपुर में कायलाना, चौपासनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से पानी की सप्लाई पाने वाले सभी इलाकों में आज होने वाली पानी की सप्लाई कल दी जाएगी। ऐसे में लोग पानी को वेस्ट न करें ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, 25 मई को होने वाली सप्लाई 26 मई को दी जाएगी।

जानें किन इलाकों में पानी सप्लाई का शेड्यूल बदला

जलदाय विभाग जोधपुर सिटी सर्कल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े इलाकों में आज 10 बजे तक होने वाली पानी की सप्लाई सामान्य रूप से जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Newborn Body Found: जोधपुर के MDM हॉस्पिटल के कमोड में मिला नवजात का शव, जन्म के तुरंत बाद फेंके जाने की आशंका

लोगों से पानी बचाने की अपील

इन इलाकों में सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, और पाल बाइपास व शिल्पग्राम के आसपास के इलाके शामिल हैं। हालांकि, इन इलाकों में 24 मई को होने वाली पानी की सप्लाई 25 मई को होगी, और 25 मई को होने वाली सप्लाई 26 मई को की जाएगी।

5379487