rajasthanone Logo
Drug Smuggling: नशे के खिलाफ जोधपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वहीं MD-अफीम-डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

Drug Smuggling: जोधपुर ग्रामीण की पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को लेकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने मावा की दुकान की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एमडी, अफीम और डोडा पोस्त बरामद किया गया है।

आपको बता दें कि ग्रामीण SP पंकज यादव ने बताया कि कांस्टेबल बुद्धिप्रकाश मीणा से मिली सटीक आसूचना पर पुलिस टीम ने कस्बे में स्थित एक मावा की दुकान पर छापा मारा। दुकान की आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहे आरोपी लोकेश सुथार, निवासी कुम्भारा को मौके से दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से 46 ग्राम MD, 100 ग्राम अवैध अफीम, 329 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया गया।

यह भी पढ़ें- Pre DElEd Refund: करीब 61 हजार अभ्यर्थियों को मिलेगा 15 करोड़ से ज्यादा का रिफंड, जानें पूरी प्रक्रिया

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम, 28 सितंबर को कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम, 28 सितंबर को कई जिलों में बारिश का अलर्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोपालगढ़ थाना पुलिस की इस साल में यह 22वीं सफल कार्रवाई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच खेड़ापा थानाधिकारी लाखाराम को सौंपी गई है।

5379487