Power Cut: जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते आज कई कॉलोनियों में बिजली नहीं आएगी। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब तीन घंटे तक सप्लाई बाधित रहेगी, जिसके बाद पुनः बहाल कर दी जाएगी। आइए जानते हैं किन इलाकों में किस समय बिजली नहीं आएगी।
सुबह 7 बजे 10 बजे तक
जोधपुर के 21 से अधिक इलाकों में बिजली बाधित रहेगी। इनमें सरदारपुरा, चिल्ड्रन पार्क, सत्संग भवन, सुहाग ज्वेलर्स, कल्याण ज्वेलर्स, हैप्पी होम कॉम्प्लेक्स, सरदारपुरा चौपासनी रोड, अरिहंत टावर, नसरानी सिनेमा, व्यास जी का नोहरा, हेमू चौराहा और अग्रवाल टावर
यह भी पढ़ें- Jaipur Development Authority: जयपुर का स्टेट हैंगर सर्किल बनेगा ‘ग्रीन लैंडमार्क’, जेडीए ने शुरू किया सौंदर्यीकरण
इसके अलावा कमल टावर, बी रोड, सी रोड, गोल बिल्डिंग, कबाड़ी का मोहल्ला, धार हैंडलूम, नेशनल हैंडलूम, तीसरा पहर ए रोड, गांधी मैदान और 33/11 केवी सरदारपुरा सब-स्टेशन से जुड़े सभी क्षेत्र
निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले निपटा लें
ऐसे मे बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और असुविधा से बचने के लिए सहयोग करें। आपको बता दें कि रखरखाव कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।







