rajasthanone Logo
Jodhpur Nagar Nigam Election: जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर BJP एक्टिव है। वहीं CM भजनलाल रोड शो और वार्डवार फीडबैक करेंगे।

Jodhpur Nagar Nigam Election: जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल जोधपुर में रोड शो करेंगे। इसके बाद एक घंटे की बैठक में वे पदाधिकारियों से शहर के 100 वार्डों का फीडबैक लेंगे। बैठक में वार्डवार चुनावी स्थिति, प्रत्याशियों की स्थिति और भाजपा का बोर्ड बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी। रोड शो के जरिए मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। दरअसल, भाजपा से केंद्रीय मंत्री से लेकर विधायक और संगठन के पदाधिकारी फिल्ड में उतरे हुए हैं। जानकरों की मानें तो शहर के नए परिसीमन वाले 100 वार्डों में जीत का टारगेट दिया जाएगा। इसके साथ ही इस रोड शो के माध्यम से भाजपा शक्ति प्रदर्शन भी करेगी।

जोधपुर में BJP का बड़ा चुनावी प्लान तैयार

तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम भजनलाल शर्मा शाम 5:40 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे जालोरी गेट पहुंचकर रोड शो की शुरुआत करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि जालोर गेट से शुरू होने वाला रोड शो घंटाघर तक जाएगा। इधर, सीएम के रोड शो का शेड्यूल आते ही संगठन के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

इस रोड शो के बाद सीएम भजनलाल शर्मा संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। न्यू पॉवर रोड हाउस पर स्थित लघु उद्योग भारती भवन में 1 घंटे तक संगठनात्मक बैठक होगी। जानकारों के अनुसार, इस बैठक में सीएम शहर के 100 वार्डों का फीडबैक लेंगे। इस दौरान एक-एक वार्ड का फीडबैक लिया जाएगा और सीनियर नेताओं की जवाबदेही भी तय की जाएगी। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा वार्डों में जीत के एक्शन प्लान पर चर्चा भी करेंगे। बताया जा रहा है कि इसी मीटिंग में वार्डवार जीत की रणनीति भी तय की जाएगी। सीएम का रोड शो इसलिए भी मायने रख रहा है, क्योंकि इससे पूर्व दो नगर निगम में एक मेयर भाजपा और कांग्रेस का था। जबकि इससे पहले भाजपा के घनश्याम ओझा मेयर रहे थे।

5379487