Rajasthan Crime News: जोधपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में चार युवतियों के लापता होने के मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। इनमें दो विवाहिता भी शामिल हैं। परिजनों ने अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नागौरी गेट थाने में थाना इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पत्नी घर से शनिवार रात 8 बजे बिना बताए कहीं चली गई, इसके बाद वापस नहीं लौटी। इसके बारे में आस पड़ोस और रिश्तेदारी में भी पता किया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हेड कॉन्स्टेबल कानाराम को जांच सौंपी है।
बैंक जाने की बात कह कर निकली थी युवती
दूसरा मामला मामले महामंदिर थाने में सामने आया है। थाना इलाके में रहने वाली एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि 24 साल भतीजी शुक्रवार को घर से बैंक जाने की बात कह कर निकली थी, जो कि वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल गोपीराम को सौंपी है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Heatwave School Timing: 40°C पार तापमान में स्कूल टाइमिंग विवाद अजमेर में दोपहर की छुट्टी पर उठे सवाल
तीसरा मामला चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने का। इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 21 साल की भतीजी शनिवार को करीब 3 बजे घर से कहीं चली गई, जो वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक भीम सिंह को सौंपी है।
संभावित ठिकानों पर तलाश जारी
चारों मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी युवतियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।









