rajasthanone Logo
Jodhpur Dosa Festival: डोसा के दीवानों के लिए जोधपुर में खास महफिल लगने वाली है। जहां आपको अलग-अलग स्वाद और स्टाइल में साउथ इंडियन डोसे मिलेंगे।

Jodhpur Dosa Festival: अगर आप फूड लवर हैं और साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं, तो आपके लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। आपको बता दें कि जोधपुर के मैरियट होटल में इन दिनों खास साउथ इंडियन डोसा फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

बता दें कि इस फेस्टिवल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि शहरवासियों को साउथ इंडिया के फेमस और ऑथेंटिक डोसे का स्वाद अब अपने ही शहर में चखने को मिल रहा है। फेस्टिवल के दौरान शेफ रोजाना अलग-अलग स्टाइल और स्वाद के डोसे तैयार कर रहे हैं। होटल के शेफ सुप्रतिम घटक ने बताया कि इस फेस्टिवल में साउथ इंडिया की फेमस डोसा डिशेज को शामिल किया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर दिन पांच से ज्यादा वैरायटी के अलग-अलग डोसे बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पारंपरिक चटनियों और स्पेशल सॉस की बड़ी रेंज भी परोसी जा रही है। जिसमें रोजाना शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक का समय रखा गया है।

5379487