rajasthanone Logo
MG Hospital Jodhpur: महात्मा गांधी हॉस्पिटल की सफाई अब मशीनें करेंगी। ऐसे में समय और श्रम दोनों की बचत होगी। आइए जानते हैं पूरी खबर।

MG Hospital Jodhpur: जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में अब ऑटोमैटिक मशीनों से सफाई होगी। इसकी शुरुआत शुक्रवार को सुप्रीडेंट फतेह सिंह भाटी की ओर से की गई। इन ऑन राइड और जेट स्प्रे मशीनों से नई और पुरानी दोनों बिल्डिंगों में क्लिनिंग की जाएगी। ऐसी ही मशीनें जोधपुर के रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर भी है।

सुप्रीडेंट फतेह सिंह भाटी ने बताया कि हॉस्पिटल में सबसे बड़ी चिंता सफाई की रहती है। इन मशीनों से चंद सेकेंड में सारा काम हो जाएगा। इन मशीनों का उपयोग हॉस्पिटल के फ्लोर को साफ करने के साथ ही डीप क्लिनिंग के काम में लिया जाएगा।
शुक्रवार को सुप्रीडेंट फतेह सिंह भाटी ने स्टाफ के साथ फिता काटकर इनका शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में सबसे ज्यादा काम स्वच्छता का रहता है। मरीज पहले से परेशान रहता है। सफाई रहेगी तो आधा काम हो जाएगा। इसी को देखते हुए इन मशीनों को मंगवाया गया है। इसमें लेबर के साथ समय भी बचेगा। जैसे-एयरपोर्ट और दूसरे संस्थान साफ-सुथरे रहते है, वैसे ही हॉस्पिटल भी साफ रहेगा।

5379487