rajasthanone Logo
JLN Hospital: JLN अस्पताल में डेंगू-H1N1 को लेकर अलर्ट है। ऐसे में प्राचार्य ने सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं अब रेफर मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा। आइए जानते हैं पूरी खबर।

JLN Hospital: जेएलएन चिकित्सालय में मौसमी संक्रमण, डेंगू और एच1एन1 की रोकथाम को लेकर प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया ने सख्त निर्देश दिए हैं। अस्पताल में आईएलआई ओपीडी की व्यवस्था और सेतु योजना की समीक्षा के लिए बैठक हुई। इसक इसकी अध्यक्षता डॉ. सामरिया ने की।

छुट्टी के दिन भी जारी रहेंगी जांचें

आपको बता दें किउन्होंने आईएलआई ओपीडी में आने वाले मरीजों की त्वरित स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही माइक्रोबायोलॉजी विभाग को राजकीय अवकाश के दिनों में भी नियमित जांचें जारी रखने को कहा। सेतु योजना के तहत पीएचसी और सीएचसी से रेफर मरीजों के इलाज में देरी रोकने के लिए रेपिड रेफरल व्यवस्था जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में अभी जारी रहेगा बारिश का दौर, 7 जिलों में आज बारिश की चेतावनी

मरीजों की होगी त्वरित स्क्रीनिंग

इसके लिए विशेष क्यूआर कोड का उपयोग भी किया जाएगा। मरीजों को बिना विलंब इलाज मिले, इसके लिए सीएमएचओ डॉ. ज्योत्सना और संयुक्त निदेशक डॉ. जोधा से समन्वय रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे, डॉ. गीता परिहार और डॉ. जयप्रकाश नारायण मौजूद रहे।

5379487