JCTSL Employees Protest Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के कर्मचारियों ने आज लालकोठी स्थित मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया है। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की इसके साथ ही अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया है। आपको बता दें कि कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कंपनी वालों ने उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरी करें वरना यह आंदोलन को और भी ज्यादा तेज हो जाएगा। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर लालकोठी मुख्यालय पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं।
कर्मचारियों ने इन मांगों को लेकर की हड़ताल
आपको बता दें कि कर्मचारियों ने यह हड़ताल NPS/GPF के बकाया पैसे जमा करवाने, नई बसों के आने में हो रही देरी को दूर करने, ग्रेच्युटी एक्ट लागू करने, लंबे समय से ऑफिस में बाबू कार्य जो भी कर रहे हैं उन्हें बसों पर ड्यूटी लगाने के लिए हड़ताल कर रहे हैं। इसके साथ ही बसों के खराब मेंटेनेंस को सुधारने और नई बसों के संचालन के लिए रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए यह हड़ताल कर रहे हैं। एक और कर्मचारियों का मांग है कि मुख्यालय के आदेशों की बार-बार अवहेलना करने वाले रिटायर्ड संविदाकर्मी डिपो मैनेजरों पर भी कार्रवाई की मांग की है।
कर्मचारियों ने 7 सूत्री मांगों को लेकर कर रहे हैं आंदोलन
आपको बता दें कि जेसीटीएसएल के जितने भी मजदूर कांग्रेस के बैनर तले कर्मचारी है वे 7 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इन मजदूरों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं आया तो यह आंदोलन और भी ज्यादा तेज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Ration System News: अजमेर में राशन घोटाले पर लगाम, ई-पॉस और वेट-इंटीग्रेशन होगा लागू








