rajasthanone Logo
Rajasthan Accident News: मंदिर दर्शन के लिए जा रहे परिवार पर कहर टूट गया। जालोर में भीषण दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।

Rajasthan Accident News: जालोर में दो कारों में भिड़ंत में दो महिलाओं की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रही स्कॉर्पियो को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर चढ़ गई। हादसे के बाद दोनों वाहन पलट गए। मंदिर जा रहे कार सवार 6 लोग गाड़ी के अंदर ही फंस गए। स्कॉर्पियो सवार गाड़ी छोड़कर भाग गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के सभी घायलों को कार से निकाला। एंबुलेंस से सबको जालोर के जिला हॉस्पिटल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के ऐलाना गांव के पास हुआ हादसा

हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के ऐलाना गांव के पास का है। हादसे की सूचना पर बिशनगढ़ थानाधिकारी मनोज कुमार और उम्मेदाबाद चौकी प्रभारी डूंगराराम चौधरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई।

बिशनगढ़ थाना ASI डूंगराराम ने बताया कि आई-10 कार में जालोर के ओड़वाड़ा निवासी शांतिलाल (60) पुत्र छागाराम राजपुरोहित, उनकी पत्नी लीला देवी (60), दिनेश (30) पुत्र हरीराम मेघवाल, सुशीला (12) पुत्री दिनेश कुमार मेघवाल, सौरम देवी (55) पत्नी हरीराम मेघवाल और हडमतगढ़ निवासी वचनाराम (38) पुत्र रावताराम मेघवाल सवार थे। सभी सोमता स्थित राम मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान ऐलाना गांव के पास उनकी कार के आगे चल रही स्कॉर्पियो अचानक मुड़ गई।

यह भी पढ़ें- Jodhpur Water Supply: जोधपुरवासियों के लिए जरूरी खबर, 17 जून को कई इलाकों में नहीं आएगा पानी

ASI डूंगराराम ने बताया कि स्कॉर्पियो के अचानक मुड़ने से आई-10 कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। इसके बाद आई-10 कार भी अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो के ऊपर चढ़ गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर जालोर से दो एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। पायलट पूरणसिंह और बफाराम तथा ईएमटी दिनेश कुमार और किशोर कुमार की मदद से घायलों को जालोर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इस दौरान रास्ते में सौरम देवी (55) की भी मौत हो गई। घायलों में वचनाराम और दिनेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया। सुशीला का जालोर के सरकारी हॉस्पिटल में और शांतिलाल का जालोर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

5379487