Water Supply Update: सांगानेर और मुहाना मंडी से आसपास के इलाकों में ड्रेनेज लाइन डालने के लिए जेडीए बीसलपुर पेयजल लाइन का शटडाउन होगा। वहीं, इस इलाके में दो दिन पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। 30-31 अक्टूबर को 50 से अधिक कॉलोनियों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। बता दें कि जेडीए ने ड्रेनेज लाइन डालने के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त नहीं हो, इसलिए एहतियातन शटडाउन ले रहा है। आमजन से पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर रखने की अपील की है। काम पूरा होने के बाद 1 नवंबर से फिर से सप्लाई सुचारु की जाएगी।

ड्रेन लाइन में आरसीसी बॉक्स डलेंगे, 1 नवंबर से होगी सप्लाई

सांगानेर-मुहाना मंडी गेट नंबर-2ए के पास सेक्टर सड़क की सर्विस रोड पर बरसाती पानी की निकासी के लिए आरसीसी बॉक्स डाले जाएंगे। जोन-8 के एक्सईएन नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि ड्रेन क्रॉसिंग में 1600 एमएम व्यास की ट्रांसमिशन लाइन, 350 एमएम और 400 एमएम की डीआई लाइन इन मुख्य पाइपलाइनों के नीचे से बिछाने के लिए शटडाउन लिया जा रहा है। इस दौरान 30 अक्टूबर को पेयजल आपूर्ति आंशिक और 31 अक्टूबर पूरी तरह बाधित रहेगी। 1 नवंबर सुबह से आपूर्ति सुचारु रहेगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुमेर नगर, दादू दयाल नगर, केसर नगर, पर्ल रेगालिया, मंगलम आनंदा और स्वर्ण विहार में आने वाली सुमेर नगर, श्री राम विहार, सरस्वती एन्क्लेव, गिर्राज नगर, जीपी कॉलोनी, सुंदर नगर, सुंदर पैराडाइज के आसपास का क्षेत्र, विनायक बिहार, पटेल नगर, आयकर विभाग कॉलोनी, भैरव नगर, सचिवालय विहार, गणेश नगर, राधा निकुंज, दादू दयाल नगर ए, बी, सी, डी, सचिवालय विहार, रीको कांटा क्षेत्र, मोती नगर, केसर नगर एवं केसर सर्किल के आसपास का एरिया, मोहनपुरा बालाजी एरिया, इस्कॉन मंदिर एरिया, राधिका विहार का एरिया, मंगलम् आनन्दा, पार्श्वनाथ नारायण सिटी, हरे कृष्णा रेजेन्सी, स्वर्ण बिहार जेडीए स्कीम सहित अासपास के इलाकों में पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी।