rajasthanone Logo
Jaipur Toll Tax Update: जयपुर के कई टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ा है। वहीं रात 12 बजे से नए रेट लागू किए जाएंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Jaipur Toll Tax Update: जयपुर से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे पर गुजरने वाले ट्रक, बस, लॉरी ड्राइवरों को अब ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल की दरों में रात से बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी 5 रुपए से लेकर 30 रुपए तक की है। जयपुर-दिल्ली (ओल्ड हाइवे) हाईवे पर मनोहरपुर टोल प्लाजा, अजमेर-आगरा कनेक्टिंग रिंग रोड के सीतारामपुरा टोल और जयपुर-सीकर बाइपास पर टाटियावास टोल पर ये बढ़ोतरी की है। बढ़ोतरी बीती रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।

रिंग रोड और सीकर बाइपास पर टोल टैक्स बढ़ा

मनोहरपुर टोल मैनेजर से मिली रिपोर्ट के मुताबिक कार, जीप या वैन चालक (प्राइवेट वाहन) पर टोल रेट पर 5 रुपए की बढ़ोतरी की है, जबकि लाइट कॉमर्शियल व्हीकल जैसे मिनी ट्रक, टैम्पो, बस, बड़े ट्रक या हैवी कॉमर्शियल व्हीकल पर ही टोल की दरों में 5 रुपए से लेकर 30 रुपए तक बढ़ाए हैं।

कई मार्गों पर नए रेट लागू

इसी तरह शाहजहांपुर टोल पर कार, जीप या वैन चालक (प्राइवेट वाहन) पर 20 रुपए की बढ़ोतरी की है, यहां पहले टोल 195 रुपए था, जो अब बढ़कर 215 रुपए कर दिया है। जयपुर-सीकर टाटियावास, रिंग रोड (बस्सी सीतारामपुरा) पर टोल की दरें तो बढ़ाई हैं, लेकिन इन पर रेट कॉमर्शियल वाहनों पर ही कीमतों में बढ़ोतरी की है। निजी वाहनों पर टोल दरें पुरानी ही हैं।

5379487