Ajmer Roadways Bus: राजस्थान सरकार ने गौ भक्तों, श्रद्धालुओं व आम जनता के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की है। बता दें कि यह बस सेवा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के जयपुर डिपो ने शुरू की है। जो राजधानी जयपुर से सिरोही जिले की रेवदर तहसील के केसुआ क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री मनोरमा गोलोक तीर्थ नंदगांव के लिए सीधी रोडवेज बस होगी। इस सेवा से कई प्रमुख जिलों को आपसी जुड़ाव मिलेगा। साथ ही यात्रियों को सफस में आसानी होगी।
पिछले कुछ समय से गौ भक्तों और श्रद्धालुओं की तरफ से जयपुर से लेकर नंदगांव तक सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी। लेकिन अब सरकार ने श्रद्धालुओं की मांग को सुन लिया है। जिसके बाद राजस्थान सरकार पथ परिवहन ने बस सेवा शुरू की हौ। जिससे नंदगांव स्थित विशाल गौशाला में दर्शन के श्रद्धालुओं को आवागमन में सीधा फायदा मिलेगा। खासकर अमावस्या और अन्य धार्मिक पर्वों पर यहां पहुंचने वाले भक्तों को बस बदलने और निजी वाहनों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
कहां-कहां से होकर गुजरेगी बस
आपको बता दें कि जयपुर से रवाना होने के बाद ये बस अजमेर,सांडेराव, तखतगढ़, ब्यावर, बर, सोजत, पाली, आहोर, जालोर, बागरा, रामसीन, भीनमाल और सुंधा माता से होते हुए नंदगांव तक जाएगा। इस बस सेवा से कई प्रमुख शहरो और ग्रामीण कस्बों व राजधानी जयपुर को सीधा जुड़ाव मिलेगा।
सुबह 5:30 बजे रहेगा बस का समय
यह बस रोज सुबह 5:30 बजे जयपुर से नंदगांव के लिए रवाना होगी। वहीं नंदगांव से भी जयपुर के लिए भी बस सुबह 5:30 बजे प्रस्थान करेगी। निर्धारित समय से बस चलने पर यात्रियों को अपने गणतंव्य पर पहुंचने पर आसानी होगी।
यह भी पढ़ें- Ajmer News: अजमेर में खाद वितरण की डिजिटल व्यवस्था शुरु, घर बैठे स्कैन करें QR कोड