Jaipur Traffic Advisory:  राजधानी जयपुर में रविवार सुबह 9:00 बजे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल के सामने से शुरू होकर रामनिवास बाग चौराहा, सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचेगी, जहां सभा आयोजित होगी। कार्यक्रम को देखते हुए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए हैं। आमजन से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है। 

जानें ट्रैफिक डायवर्जन

- आरोग्य पथ तिराहा से अल्बर्ट हॉल की ओर आने वाले वाहन सूचना केंद्र की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। अधिक दबाव होने पर ट्रैफिक को त्रिमूर्ति सर्किल-नारायण सिंह तिराहा-गोविंद मार्ग से निकाला जाएगा।

- आररामनिवास बाग गेट (एमजीडी स्कूल) से अल्बर्ट हॉल की ओर आने वाला ट्रैफिक टोंक रोड की ओर भेजा जाएगा।

- न्यू गेट से अल्बर्ट हॉल आने वाले वाहन रामनिवास बाग चौराहा-यादगार तिराहा-सांगानेरी गेट की ओर डायवर्ट होंगे। दबाव बढ़ने पर त्रिपोलिया टी-पॉइंट से वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।

- म्यूजियम रोड से अल्बर्ट हॉल आने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।

- भूमिगत पार्किंग में पार्क होने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य किसी वाहन को रामनिवास बाग परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

यात्रा के दौरान प्रमुख डायवर्जन 

रामनिवास बाग और टोंक रोड क्षेत्र

यादगार तिराहा से रामनिवास बाग चौराहा, टीपी नगर और दिल्ली रोड की ओर जाने वाला ट्रैफिक टोंक रोड-नारायण सिंह तिराहा-त्रिमूर्ति सर्किल-गोविंद मार्ग की ओर डायवर्ट रहेगा।

टोंक रोड से रामनिवास बाग चौराहा जाने वाले वाहनों को जीटीसी मॉल के सामने से वापस टोंक रोड पर मोड़ा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अशोका टी-पॉइंट से अशोक मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

त्रिपोलिया-न्यू गेट क्षेत्र

त्रिपोलिया टी-पॉइंट से न्यू गेट की ओर जाने वाला ट्रैफिक छोटी चौपड़ एवं बड़ी चौपड़ की ओर मोड़ा जाएगा।

घाटगेट और एमडी रोड क्षेत्र

घाटगेट चौराहा से रामनिवास बाग की ओर आने वाले वाहनों को मिनर्वा चौराहा से एमडी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि तिरंगा यात्रा के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर निकलें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।