SMS Hospital News: जयपुर के SMS हॉस्पिटल के चरक भवन से बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है। आपको बता दें कि ENT वार्ड का पंखा गिरने से महिला घायल हो गई। महिला और उसके परिजन करीब आधे घंटे तक इलाज के लिए इंतजार करते रहे। वहीं आधे घंटे बाद एम्बुलेंस उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर गई। बताया जा रहा है कि महिला के सिर में 12 से ज्यादा टांके आए हैं। इलाज के बाद उसे वापस भेज दिया। घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चरक भवन के ENT वार्ड में करौली निवासी संतोष के कान का ऑपरेशन हुआ था। उसके हालचाल जानने उसकी बहन रेणु (59) निवासी करौली वहां पहुंची थी। रेणु वार्ड में मरीज के बेड के पास टेबल पर बैठी थी। तभी छत का पंखा अचानक रेणु के सिर पर गिर गया। घटना के बाद वार्ड में चीख-पुकार मच गई। रेणु के सिर से खून बहने लगा, जिसे देखकर उसके साथ मौजद परिजन घबरा गए। वहीं चरक भवन के ENT वार्ड में करौली निवासी संतोष के कान का ऑपरेशन हुआ था। उसके हालचाल जानने उसकी बहन रेणु (59) निवासी करौली वहां पहुंची थी। रेणु वार्ड में मरीज के बेड के पास टेबल पर बैठी थी।
ऐसे में घटना के बाद करीब 10-15 मिनट तक परिजन मौके पर ही इलाज का इंतजार करते रहे। इसके बाद वार्ड में मौजूद नर्सिंग कर्मचारियों ने एम्बुलेंस बुलाई। करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस आई। घायल को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। ट्रॉमा सेंटर में सिर में टांके लगाने के बाद महिला को भर्ती नहीं किया। डॉक्टरों ने उसे मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती के लिए सिफारिश की, लेकिन वहां भी भर्ती नहीं किया और चरक भवन भेज दिया।
घायल को ENT वार्ड में उसकी बहन के पास ही बेड पर शिफ्ट कर दिया। उसे मेडिसिन डिपार्टमेंट से डॉक्टर के आने और देखने के बाद आगे का ट्रीटमेंट होने का भरोसा दिलाया। मंगलवार सुबह 11 बजे तक कोई डॉक्टर घायल महिला को देखने नहीं आया। ऐसे में यह हादसा हॉस्पिटल की इलेक्ट्रिकल और मेंटेनेंस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। जहां मरीज अपना इलाज करवाने आ रहा है, वहां उसी की जान को खतरा मंडरा रहा है। हॉस्पिटल में लगे पंखे, अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरणों की नियमित जांच और सेफ्टी को लेकर पीडब्ल्यूडी व बिजली विभाग के इंजीनियरों और कर्मचारियों की पूरी विंग है।







