rajasthanone Logo
Jaipur PNG Price Hike: राजधानी जयपुर में पाइप्ड नेचुरल गैस के दाम बढ़ गए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ जाएगा। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Jaipur PNG Price Hike: राजधानी जयपुर में घरों तक सप्लाई होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आज से महंगी हो गई है। पीएनजी सेवा देने वाली Torrent Gas Ltd. ने शुक्रवार से गैस की कीमतों में करीब 2 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) तक की बढ़ोतरी कर दी है।
जयपुर में घरों पर सप्लाई होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) आज से महंगी हो गई। PNG सेवा देने वाली कंपनी टोरेंट गैस लि. ने शुक्रवार से कीमतों में करीब 2 रुपए तक का इजाफा किया है। जानकारी के मुताबिक अभी तक जयपुर के अलग-अलग एरिया में घरों में सप्लाई होने वाली PNG 49.50 रुपए प्रति स्टेण्डर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की दर से होती है। जो अब बढ़कर 51.50 रुपए प्रति SCM होगी।

इन जगहों पर है पीएनजी कनेक्शन

आपको बता दें कि जयपुर में कालवाड़ रोड, सिरसी रोड, वैशाली नगर, महिन्द्र सेज, मानसरोवर के सेक्टर-8 के करीब 25 हजार से ज्यादा घरों में पीएनजी के कनेक्शन है। ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद तेल-गैस कंपनियों ने रसोई और नेचुरल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। पिछले महीने 4 अप्रैल को टोरेंट समेत अन्य कंपनियों ने सीएनजी की दरों में करीब 2.5 रुपए की बढ़ोतरी की थी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Police Transfer: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी
ऐसे में माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते कंपनियों ने यह फैसला लिया है। पीएनजी की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर घरेलू बजट पर पड़ सकता है, खासकर उन परिवारों पर जो नियमित रूप से पाइप्ड गैस का इस्तेमाल करते हैं।

5379487