Rajasthan Police Transfer: राज्य के गृह विभाग ने गुरुवार देर रात एएसपी स्तर के 84 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें 36 अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें डिप्टी एसपी से पदोन्नत कर एएसपी बनाया गया है। तबादला सूची में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, एसओजी, सीआईडी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), आरएसी और पुलिस मुख्यालय सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों में नई नियुक्तियां की गई हैं।
नई जिम्मेदारियां सौंपी गई
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संदीप सारस्वत को एसीबी जयपुर से एएसपी हाईवे यातायात जयपुर ग्रामीण भेजा है। लखन सिंह मीणा को पुलिस लाइन से एडि. डीसीपी वेस्ट, राजेश गुप्ता को एडि. डीसीपी वेस्ट से ईस्ट लगाया गया है। अशोक चौहान को एसओजी से एडि. डीसीपी नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें- Congress New Team: जोधपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, कई नेताओं को मिला पदभार
कई अहम पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति
इसके साथ ही आपको बता दें कि पुलिस लाइन, हरिशंकर शर्मा को एसीपी सांगानेर से एडि. डीसीपी इन्वेस्टिगेशन, सुरेंद्र सिंह को एसीपी शास्त्री नगर से महिला अनुसंधान सेल नार्थ, मदनसिंह चौहान, सुनील झांझडिया को एसओजी, मनोज गुप्ता को एटीएस, आनंद राजपुरोहित, आलोक सैनी व ओमप्रकाश सोलंकी को एएनटीएफ में लगाया है। इधर, एडि. डीसीपी ईस्ट से आलोक सिंघल को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया। वहीं गृह विभाग के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में मजबूती और बेहतर समन्वय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।









