Science Park In Jaipur: अंतरिक्ष में घूमना हर किसी का एक सपना होता है। लेकिन इस आधुनिक युग में अब आपका सपना धरती पर भी पूरा हो सकता है। बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अब आप धरती पर ही अंतरिक्ष का सैर कर सकते हैं। अब ये आपका सपना साकार होने वाला है। इस गर्मी की छुट्टी में अब आप जयपुर साइंस पार्क जा सकते है। यहां आप अपने फैमिली और बच्चों दोनों के साथ घूमने का प्लान कर सकते है। जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में स्थित B.M तारामंडल है जो राजस्थान का इकलौता तारामंडल है। तारामंडल में 2D और 3D के माध्यम से ग्रहों की जानकारी दी जाती है।
60 मिनट में ही सारे ग्रहों के बारे में जानकारी
1 घंटे की छोटी सी फिल्में आप सारे ग्रह,नक्षत्र, सूर्य और चंद्रमा के जीवन के बारे में जानकारी ले सकते हैं। जिससे बच्चों का विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ता है। तारामंडल में सिर्फ अंतरिक्ष ही नहीं यह एस्ट्रोनॉट से भी जुड़ी जानकारी दी जाती है। हर साल यहां लाखों की संख्या में बच्चे आते हैं।
पृथ्वी की उत्पत्ति से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी
यहां बच्चों को सिनेमा की तरह ही फिल्म दिखाई जाती है। फर्क सिर्फ इतना है कि फिल्म एक गोल गुंबद पर चलती है। अलग-अलग भाग में फिल्म को दिखाया जाता है। यहां पृथ्वी से लेकर अंतरिक्ष के बारे में सभी इस तरह की जानकारी दी जाती है।
जानें तारामंडल जाने का समय
अगर आप तारामंडल का भ्रमण करना चाहते है तो यह 1 दिन में 3 शो चलते हैं। आप अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी समय जा सकते हैं। बच्चों के लिए रोजाना तीन शो संचालित किया जाता है। शो देखने का समय दोपहर में एक, तीन और 5:00 बजे का होता है। तारामंडल महीने में सोमवार और आखिरी बुधवार को बंद रहता है। यहां प्रति व्यक्ति टिकट का शुल्क मात्र ₹80 है।
ये भी पढ़ें...Richest District: राजस्थान के इस शहर में नहीं दौलत की कमी, कहलाया जाता है भारत का सबसे अमीर जिला