rajasthanone Logo
Jaipur Highway Safety: जयपुर पुलिस द्वारा नया कदम उठाया गया है। जहां हाईवे ब्लैक स्पॉट की जानकारी के लिए QR कोड जारी किया गया है। वहीं इसे स्कैन करते ही रिस्क अलर्ट मिल जाएगा।

Jaipur Highway Safety: जयपुर रेंज पुलिस ने सड़क हादसों पर लगाम लगाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस की ओर से हाईवे पर दुर्घटना संभावित स्थानों यानी ब्लैक स्पॉट की जानकारी देने के लिए विशेष QR कोड जारी किया गया है। इस QR कोड को पिछले तीन वर्षों में हुए सड़क हादसों और उनमें हुई मौतों के आंकड़ों के आधार पर तैयार किया गया है।

जानकारी देने के लिए एक QR कोड जारी किया गया

मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर रेंज पुलिस की ओर से दुर्घटना संभावित स्थानों के बारे में जानकारी देने के लिए एक QR कोड जारी किया गया है। इस QR कोड को गूगल पर स्कैन करते ही वह जयपुर के हाईवे पर ब्लैक स्पॉट के बारे में बताएगा। इसमें रेड, ओरेंज व येलो तीन तरीके के स्पॉट संकेतक दिखेंगे।

आपको बता दें कि मेप में येलो (लो रिस्क जोन-सी टाइप) स्पॉट संकेतक है, उस जगह पर 10 से कम जनहानि हुई है। ओरेंज (मिडियम रिस्क जोन-बी टाइप) स्पॉट संकेतक, उस जगह पर 10 से 20 और रेड (हाई रिस्क जोन-ए टाइप) स्पॉट संकेतक, उस जगह पर 20 से अधिक राहुल प्रकाश ने बताया- मेप में येलो (लो रिस्क जोन-सी टाइप) स्पॉट संकेतक है, उस जगह पर 10 से कम जनहानि हुई है। ओरेंज (मिडियम रिस्क जोन-बी टाइप) स्पॉट संकेतक, उस जगह पर 10 से 20 और रेड (हाई रिस्क जोन-ए टाइप) स्पॉट संकेतक, उस जगह पर 20 से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि को इंगित करता है।

यह भी पढ़ें- Ajmer News : अजमेर में सड़क विकास को रफ्तार, नसीराबाद-देवली फोरलेन प्रोजेक्ट जल्द शुरू

इस तरह जयपुर रेंज के समस्त हाईवे पर इस QR कोड को स्कैन करके दुर्घटना संभावित स्थान (ब्लैक स्पॉट) के बारे में पता कर सकते है। जयपुर रेंज पुलिस की ओर से लोगों को सतर्क और जागरूक बनने के लिए QR कोड जारी किया गया है।

5379487