rajasthanone Logo
Ajmer News : अजमेर में नसीराबाद-केकड़ी-देवली फोरलेन हाईवे प्रोजेक्ट जल्द शुरू होगा। 1000 करोड़ से ज्यादा लागत से बनने वाली सड़क से यात्रा समय घटेगा और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

Ajmer News : अजमेर जिले में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रोजेक्ट जल्द जमीन पर उतरने जा रहा है। नसीराबाद, केकड़ी और देवली को जोड़ने वाले फोरलेन हाइवे के निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और अगले महीने से काम शुरू होने की तैयारी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि आसपास के कई शहरों के बीच आवाजाही भी तेज और सुरक्षित हो जाएगी।

दो साल में पूरा होगा निर्माण, 1000 करोड़ से ज्यादा लागत

फोरलेन हाईवे के निर्माण में एक करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आएगा। परियोजना को स्टेप बाय स्टेप पूरा किया जाएगा। इसको दो साल में पूरा किया जाएगा। फोरलेन होने के बाद यातायात सुगम हो जाएगा। यात्रा पहले से ज्यादा सुगम होगा।

यात्रा समय में होगी कमी, कई शहरों को मिलेगा सीधा लाभ

फोरलेन बनने के बाद नसीराबाद से देवली तक पहुंचने में लगने वाला समय कम हो जाएगा। नए हाइवे बनने के कारण 45 मिनट का समय बचेगा। सरवाड़ समेत कोटा, बूंदी, झालावाड़, अजमेर, केकड़ी, और मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को भी सीधा फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़े...Jodhpur Voter List: नगर निगम विलय के बाद बड़ा बदलाव जयपुर- जोधपुर में घटे लाखों वोटर

5379487