rajasthanone Logo
Jaipur News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भारत सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के फैसले को स्वागत किया है।

Jaipur News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भारत सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के फैसले को स्वागत किया है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने एक्स पर कहा कि वैश्विक चुनौतियों के इस कठिन दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व देश के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम कर रहा है।

भजनलाल शर्मा ने पेट्रोल पर एक्साइड ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर इसे 10 रुपये से घटाकर शून्य करने के निर्णय को अत्यंत संवेदनशील बताया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोर देकर कहा कि इस कदम से देश के लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया तेल की कीमतों में अस्थिरता का सामना कर रही है, तब भारत के लोग इस अनिश्चितता से मुक्त रहेंगे और साथ ही साथ सुरक्षित भी महसूस करेंगे।

अफवाहों से बनाए दूरी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में $122 प्रति बैरल पहुंच गया है। लेकिन भारत में कीमतों को स्थिर रखने के लिए सरकार ने अपने राजस्व की कुर्बानी दी है। सीएम भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर लोगों से एक विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अफवाहों से दूरी बना कर रहे और एकजुट होकर राज्य और राष्ट्र की प्रगति में अपना पूर्ण सहयोग भी दें।

यह भी पढ़ें- Power Cut: कोटा में आज मेंटेनेंस के चलते कई इलाकों में बिजली कटौती, जानें किस समय पर सप्लाई रहेगी बाधित

5379487