rajasthanone Logo
Power Cut: मेंटेनेस कार्य की वजह से आज कोटा के कुछ इलाकों में बिजली नहीं आएगी। आइए जानते हैं किस समय विभिन्न क्षेत्रों में बिजली बधित रहेगी।

Power Cut: कोटा में बिजली लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से शाम तक कई इलाकों में बिजली की कटौती होगी। निजी बिजली कंपनी द्वारा यह शटडाउन लिया गया है, ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमें वायरिंग, पोल और फीडर की जांच करेंगी। ऐसे में कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले से ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। आइए जानते हैं किन इलाकों में किस समय बिजली नहीं आएगी।

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
तलवंडी नगर, सीपीडी रोड, सिंधी कॉलोनी, साजिदेरा, अशोका कॉलोनी, मराठा बस्ती, आदर्श नगर, लोहारमंडी, जंगली शाह दरगाह क्षेत्र।
सुबह 9:50 बजे से दोपहर 1:50 बजे तक
कृष्णा विहार और लक्ष्मण विहार के कुछ हिस्से, डॉ. हरीसिंह रोड कॉलोनी के कुछ क्षेत्र
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
हरिओम नगर, वीर सावरकर नगर, बुराहिया बस्ती, सेक्टर 4 और 5, रंगबाड़ी योजना, रंगबाड़ी कच्ची बस्ती, भील बस्ती, तलाब गांव, नारकोटिक्स कॉलोनी
सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक
तलाब की पाल, आकाशवाणी कॉलोनी, राजीव विहार, सरस्वती कॉलोनी, अंतर चौराहा, एसपी सिटी ऑफिस, पुराना अस्पताल, सीआईडी ऑफिस के पास का क्षेत्र, गैस गोदाम, विनायक विहार, जेकेडी कॉलेज क्षेत्र
सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
फ्लडेशन क्षेत्र, करणी नगर, शंकरपुरा, रामनगर पत्थर मंडी, पीजीआई हॉस्पिटल, सोडिया लाइन, बंजारा बस्ती

सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

विज्ञान नगर सेक्टर 2, 3 और 4।
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
विकास नगर ब्लॉक बी, महाराणा प्रताप आरडीसी के आसपास के इलाके 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिजली कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

5379487