Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को एक खाली जमीन की दीवार के पास युवक का शव मिला। युवक करीब 35 साल का था, शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जब युवक की जांच हुई तो पता चला कि युवक की हत्या करीब 3 दिन पहले ही की गई थी, जिसके बाद शव को सुनसान स्थान पर लाकर फेंक दिया गया।

मृत युवक के बारे में जैसे ही सूचना मिली जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल से सबूत जुटाए। आपको बता दें कि पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ युवक की पहचान और हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

शव से निकल रही थी बदबू

जयसिंहपुरा खोर के एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर के रोहित नगर में युवक का शव मिला है। रोहित नगर में एक खाली जमीन से सुबह के समय करीब साढ़े सात बजे तेज बदबू उठ रही थी। जब स्थानीय लोगों ने इधर-उधर देखा तो खाली प्लॉट की दीवार के पास युवक की सड़ी लाश पड़ी थी। स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस में सूचना दी। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंची और एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए। उसके बाद मृतक की पहचान पुलिस ने की और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस हॉस्पिटल भिजवाया।

35 वर्ष का था युवक

आपको बता दें कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि शव करीब तीन दिन पुराना है और मृतक की उम्र करीब 35 साल है। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या तीन दिन पहले की गई है और दीवार के पास डेड बॉडी को छिपा दिया गया है। शव सड़ने की वजह से अभी तक हत्या किस तरह से की गई है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस मृतक की पहचान के साथ ही साथ हत्यारे की तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हत्यारे का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें- CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान में उद्योगों को बढ़ावा, भजनलाल शर्मा ने की कई बड़ी घोषणाएं