Jaipur JLN Road: राजधानी की लाइफ लाइन कही जाने वाली जेएलएन रोड को सिग्नल फ्री करने पर 450 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह प्लान स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) के रोड साइंटिस्ट सेवाराम का है। सीएम भजनलाल शर्मा इस प्लान से प्रभावित हुए। सीएम ने इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी। पालना में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने जेएलएन का औचक निरीक्षण किया। दिसंबर में 8 हजार से अधिक विदेशी, देशी मेहमान जयपुर आएंगे। उनको बिना रुके जयपुर दर्शन हों, इसका भी मौका मुआयना किया। शहर के सबसे वीआईपी जेएलएन मार्ग के 6 सर्किल सिग्नल फ्री और लेफ्ट फ्री किए जाने हैं। आपको बता दें कि 3 अंडरपास और एक फ्लाई ओवर भी जेडीए ने प्रस्तावित किया है। शनिवार को मुख्य सचिव वी श्रीनिवास फील्ड इंस्पेक्शन पर निकल गए। जेएलएन मार्ग के एक-एक सर्किल को देखा। 6 में से 5 सिग्नल फ्री नहीं मिले। उन्होंने जेडीसी सिद्धार्थ महाजन से हर सर्किल के प्लान के नक्शे की स्थिति और मौके की प्रगति जानी।
फ्लाईओवर से लेकर अन्य प्लान भी डिले
जेएलएन मार्ग के 3 फ्लाईओवर, ओटीएस सर्किल पर लेफ्ट टर्न आदि के प्लान मांगे गए। सभी की प्रगति डिले मिली तो समय पर पूरा करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री की आधुनिक एवं यातायात जाम से मुक्त जयपुर की परिकल्पना पर वन टू वन सवाल किए। सीएस ने कहा कि स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) के परामर्श से तैयार की गई पुनर्विकास योजना में शहरी यातायात व्यवस्था के सभी पहलुओं को समग्र रूप से ध्यान में रखा गया है। इसमें पैदल यात्रियों, गैर-मोटर चालित परिवहन (एनएमटी) तथा वाहनों के सुचारू आवागमन के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में बदला मौसम, ठंड से मिलेगी राहत, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?
सीएस ने अल्बर्ट हाल से लेकर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सामने तिराहे, जेके लोन के सामने रोड कट, त्रिमूर्ति सर्किल, गणेश मंदिर चौराहा, जेडीए सर्किल, यूनिवर्सिटी तिराहा, गांधी सर्किल, बजाज नगर तिराहा, ओटीएस चौराहा, जवाहर सर्किल सहित सभी सर्किल देखे। केवल जवाहर सर्किल सिग्नल फ्री मिला। लेफ्ट फ्री भी जवाहर सर्किल ही ठीक दिखा। त्रिमूर्ति पर खामियां मिली।