Jaipur Heritage Action : जयपुर में नगर निगम हेरिटेज ने इस बार कड़ा कदम उठाया है। हवा महल जोन में जहां-जहां बिना अनुमति के अवैध निर्माण हो रहे थे, वहां कार्रवाई की गई है। निगम की टीम ने ऐसे 6 स्थानों पर चल रहे निर्माण को रोक दिया और जगहों को अस्थायी रूप से सीज कर दिया। अधिकारियों ने साफ कहा है कि अगर दोबारा यहां निर्माण शुरू किया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। इससे पहले भी कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन लोगों ने अनदेखी कर दी थी। जिसके बाद नगर निगम ने इस कारवाई को अंजाम दिया है। अब देखना यह होगा इसपर कबतक अस्थाई रूप से रोक लगी रहती है।

इन कॉलोनियों पर लगाई गई अतिक्रमण की रोक

भवन शाखा और सतर्कता शाखा ने मिलकर JICA अतिक्रमण पर रोक लगाई। जिन जगह पर कार्रवाई की गई है उसमें चंद्रशेखर कॉलोनी, सी कंवर कॉलोनी, मेरा कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, सिल्वर स्क्वेयर शोरूम के पीछे पुराना आमेर रोड और मीरा मार्ग गोविंद नगर शामिल हैं। नगर निगम की टीम ने पहले कई बार नोटिस दिया था लेकिन सबने अनदेखा किया था। 

माफियाओं को मिला कई बार नोटिस

इससे पहले कई बार माफियाओं को नोटिस दिया गया था। फिर भी माफियाओं ने निर्माण जारी रखा। इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए कच्चा बुक नीति के तहत निर्माणों पर फिलहाल के लिए रोक लगाया गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा है कि इन क्षेत्र में बिना अनुमति के कोई भी निर्माण कार्य नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें...आज से शहर चलो अभियान की शुरुआतः गांव-गांव लगाए गए शिविर, लोगों की समस्याओं का होगा