Jaipur Gold Silver Price: अगर आप आज वीकेंड के मौके पर सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। जयपुर सराफा बाजार में आज यानी कि रविवार के दिन बड़ा उलट फिर देखने को मिला है। सोने के दाम स्थिर बने हुए हैं तो वहीं चांदी की कीमतें आसमान छू रही है। चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों के बीच हलचल का माहौल है। चांदी के भाव पिछले एक सप्ताह से अपने उच्चतम स्तर पर है। वही सोने की कीमत की बात करें तो इसके भाव आज स्थिर है। आइए जानते हैं जयपुर सर्राफा बाजार के सोने और चांदी की कीमतें...
सोने और चांदी के मांगो में आई गिरावट
दोनों कीमती धातु की कीमत में बढ़ोतरी के कारण लोकल बाजार में सोना और चांदी से बने गहनों की मांग में धीरे धीरे कमी आने लगी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी भी निवेशक सोना और चांदी को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी कारण से इनके भावों में बदलाव आ रहा है।
आज सोने के भाव हुए स्थिर
आज सिर्फ चांदी के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि सोने का भाव ठहर गया है। शुद्ध सोने की कीमतों में कल ₹800 प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई थी। इस बढ़ोतरी के बाद आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं जेवराती सोने की बात करें तो आज इसमें कोई बदलाव नहीं है ₹93,000 प्रति 10 ग्राम पर इसकी कीमत बनी हुई है।
चांदी के भाव में उछाल जारी
चांदी की कीमतों में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है। बीते दिन इसमें ₹200 की गिरावट हुई थी लेकिन आज फिर इसमें ₹200 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस उछाल के साथ चांदी का भाव ₹1,10,700 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, जो अब भी इसके उच्चतम स्तर के आसपास है। यही कारण है कि लोग हल्के गहनों की खरीदारी करने पर मजबूर है। वहीं चांदी की बढ़ी हुई कीमतों के कारण निवेशकों में खुशी की लहर है।
ये भी पढ़ें...Jaipur Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतें लुढ़की, लेकिन इस दिन बाजार में आयेगा असली भूचाल...

 होम
होम वेब स्टोरीज
वेब स्टोरीज ई-पेपर
ई-पेपर 
         

 
		          
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
     
         
         
         
         
        
 
        





