rajasthanone Logo
Jaipur Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन सोना और चांदी हुए सस्ते, शुद्ध सोने का भाव ₹98,100 पर स्थिर, चांदी ₹1,08,800 प्रति किलो। जानिए जयपुर में आज के ताज़ा रेट।

Jaipur Gold Silver Price: जयपुर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में कीमती धातुओं के भाव में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। आज सोने और चांदी के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। कल भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट हुई है। बीते दो-तीन दिनों से कीमती धातुओं के भाव में गिरावट जारी है। इस गिरावट के कारण सोने के भाव एक लाख रुपए के नीचे आ गए हैं। निवेशकों और खरीदारों के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है। चलिए जानते हैं जयपुर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी के ताजा भाव क्या हैं।

सोने-चांदी के रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव

आज बाजार में सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। गिरावट के बाद आज शुद्ध सोने का भाव स्थिर हो गया है। कुछ दिन पहले शुद्ध सोना ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं आज इसका भाव ₹98,100 प्रति 10 ग्राम पर आ पहुंचा है। जबकि जेवराती सोने की कीमत ₹91,500 प्रति 10 ग्राम पर टीका हुआ है। आज चांदी के भाव 108800 रुपए प्रति किलो हैं। 

क्या निवेशकों के लिए ये सही समय है?

कीमतों में आई नरमी के कारण बाजार में ज्वेलरी खरीदारी और निवेश के अवसर बेहतर हुए हैं। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मांग और अंतर्राष्ट्रीय ट्रेडिंग के कमजोर होने के कारण सोने और चांदी के भाव में कमी आई है।

क्या आगे और गिरेगी इसकी कीमत

आने वाले समय तक कीमती धातुओं के भाव में स्थिरता बनी रहेगी। वैश्विक बाजार के संकेतों के आधार पर हलचल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें...Jaipur Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी के दामों में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

 

5379487