Jaipur Gold Silver Price : जयपुर सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव में आई कमी के कारण निवेशकों और खरीदारों के लिए एक सुनहरा आया है। लंबे समय से लगातार सोने और चांदी की भाव में बढ़ोतरी हो रही थी। अब दोनों कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। उनके लिए अच्छा मौका है जो गहनों की खरीदारी करना चाहते हैं या फिर निवेश करना चाहते हैं। यह गिरावट उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है। सोने चांदी के गहने खरीदने से पहले आज का रेट जानें। आईए जानते हैं जयपुर में सोने और चांदी के भाव...
जयपुर में सोना और चांदी हुआ सस्ता
जयपुर सर्राफा बाजार में ताजा अपडेट के मुताबिक सोने और चांदी की कीमत में बदलाव आया है। आज शुद्ध सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दिन सोने की कीमत में ₹1000 की गिरावट दर्ज हुई थी और आज सोने की कीमत में ₹600 की गिरावट आई है।
अब सोने की कीमत 98,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है। जेवराती सोने के भाव में ₹500 की गिरावट हुई है। इसके भाव 91,600 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। सोना अब एक लाख से नीचे आ पहुंचा है। निवेशकों और खरीदारों के लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकता है।
अब चांदी के भी दाम गिरे
आज चांदी की कीमत में ₹1100 की गिरावट दर्ज हुई है। चांदी का भाव घटकर ₹1,08,800 प्रति किलो पर आ गया है। वर्तमान में चांदी की कीमतें अब भी अपने ऊपरी स्तरों पर बनी हुई हैं।हर बार मलमास के समय दोनों कीमती धातुओं के भाव में भारी गिरावट आती है।
जानें कब होगी कीमती धातुओं में गिरावट
जुलाई महीने में 6 जुलाई से भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हो सकती है। नवंबर महीने में देवउठनी एकादशी यानी की 1 नवंबर से दोनों कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें...Today Jaipur Gold Silver price : जयपुर में सोने की कीमतों में गिरावट, खरीदने का सुनहरा मौका !